बच्चों का मनोभावना (शिक्षा)
Updated: Aug 28, 2025
By Uday Kumar
शिक्षा है अधिकार हमारा,
शिक्षित बन दिखलाएंगे हम !!
ऊंच-नीच का भेद न होगा,
हर बच्चे पढ़ जाएंगे हम!
आज हैं बच्चे कल का शासक,
प्रशासक कहलाएंगे हम!!
होनहार हम सब बच्चे हैं,
ज्ञान का गंगा बहाएंगे हम !
आपस में जो भेद भाव है,
जड़ से उसे मिटाएंगे हम!
शिक्षा है अधिकार हमारा,
शिक्षित बन दिखलाएंगे हम !!
गाँधी, सुभाष,जन-नायक की भूमि को,
सुन्दर स्वच्छ बनाएंगे हम !
समता समानता का संचार,
जन-जन में फैलाएंगे हम !
भाई बहन में फर्क नहीं,
मिल-जुल पढ़-लिख जाएंगे हम!
हम भारत का वीर बच्चे हैं,
कभी न पीठ दिखलाएंगे हम!
शिक्षा है अधिकार हमारा,
शिक्षित बन दिखलाएंगे हम!!
आम्बेडकर जी का रूह-आत्मा,
संविधान में पाए हैं हम !
शिक्षा है अधिकार हमारा,
शिक्षित बन दिखलाएंगे हम!!
आजादी की वीर सेनानी की कुर्बानी,
कभी न व्यर्थ गमाएंगे हम!
सत्य अहिंसा पथ पर चलकर,
सभी को गले लगाएंगे हम !
आज का बच्चेकल का शासक,
प्रशासक कहलाएंगे हम!!
हम बच्चे हैं, दिल का सच्चे ,
सबको राह दिखाएंगे हम !
हर घर शिक्षा की ज्योति से,
अन्धविश्वास मिटाएंगे हम !
शिक्षा है अधिकार हमारा,
शिक्षित बन दिखाएंगे हम !!
नहीं रुकेंगे नहीं झुकेंगे,
आगे बढ़ते जाएंगे हम !
चाहे जो भी रोडा़ आए,
मिल-जुल उसे हटाएंगे हम !
ऊँचा-ऊँचा शिक्षा हासिल कर,
बडा़-बड़ा पद पाएंगे हम !
अधिकार से कर्तव्य बड़ा है,
जन-जन को याद दिलाएंगे हम!
शिक्षा है अधिकार हमारा,
शिक्षित बन दिखाएंगे हम!!
By Uday Kumar

Comments