फरिश्ता
Updated: Jun 1, 2023
By Shailza Yadav
आप आए तो जिंदगी से मिल गई
बहारों में कलियां जैसे फिर से खिल गई
हम तो मुस्कुराना भूल चुके थे
आपके आने से वापस मुझे फिर से हंसी मिल गई
आप आए तो जिंदगी से मिल गई
जिंदगी के रास्ते बंद नजर आने लगे थे
बचपन के सारे ख्वाब बिखर जाने लगे थे
जिंदगी में जब उम्मीदों का दामन छूटने लगा था
जिंदगी में कुछ ना रहा ऐसा महसूस होने लगा था
उस वक्त आप रोशनी बनकर आए
खुदा का भेजा हुआ फरिश्ता बनकर आए
आप आए तो जिंदगी से मिल गई
बहारों में कलियां जैसे फिर से खिल गई।।।
By Shailza Yadav

Comments