top of page

प्रथम सर्ग - By Sandeep kumar singh (yugmahalaya)

12 minutes ago
8 min read

Written By: Sandeep kumar singh ( yugmahalaya)

Category: Poetry

Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026

In the esteemed realm of poetic expression, Sandeep kumar singh (yugmahalaya), writing as श्रवण कुमार, presents "प्रथम सर्ग" as an evocative entry in the Poetry and Creative Writing Competition 2026. This poem, rich in cultural and mythological references, explores themes of devotion, sacrifice, and the enduring bonds between parent and child. As a participant in this distinguished competition, Sandeep brings forth a narrative that resonates with the timeless tales of the past, offering readers a glimpse into the profound emotional landscapes of his literary world.

About the Work

"प्रथम सर्ग" is a vivid exploration of devotion and destiny, woven through the tapestry of Indian mythology. With a lyrical style, Sandeep kumar singh creates a moving portrait of a son's unwavering commitment to his parents, capturing the essence of selfless love and sacrifice. The poem's imagery is both grand and intimate, evoking a powerful sense of place and emotion. Through its verses, Sandeep invites readers to reflect on the themes of duty, faith, and the inexorable passage of time.

श्रवण कुमार

Original Submission by Sandeep kumar singh ( yugmahalaya)

प्रथम सर्ग

आर्यावर्त के प्राँगण में,

त्रेता के, गतिज थे, पूज्य चरण।

समय ठहर सा था जाता,

विस्तृत , व्योम से, थे कण-कण।

वैभव, विशाल मानवता का,

थे, प्राणों से अनमोल वचन।

जीवन-कुटिया में प्राण-सुधा,

तन से दरिद्र, मन से कंचन।

ज्ञानवंती और शान्तनु की,

संतान एक थी,नाम श्रवण।

जो था, जितना था,जैसा था,

सब थी, ईश्वर की, कृपा अपार।

ज्योतिर्मय, सन्तोष से दोंनों,

नयनों से दोनों लाचार।

दोनों हाथों से कष्ट उलीचे,

अति विशाल था पारावार।

शिशु के शैशव से हारे,

न संघर्षों से मानी हार।

दुर्घर्ष पंथ के शूलों पर,

खिला पुष्प एक, श्रवण कुमार।

अनुभव की आधार-शिला पर,

मनुज स्वयं को गढ़ता है।

आने वाला, समय,

समय की, बीती पाती पढता है।

कष्टों की सारी बाँगों को,

साध लिया उन हाथों ने।

नहीं खिलौने थे तो क्या,

खेला श्रम से दिन, रातों में।

सेवा के प्रण से डिगा नहीं,

क्लिष्ट, कुटिल आघातों में।

माता और पिता का ऋण,

नहीं शीश पर माना भार।

उनकी छोटी-बड़ी कामना,

की सहर्ष, उसने स्वीकार।

समय द्रवित हो जाता , सुन,

उसके सरल हृदय उद्गार।

जनी हताशा में आशा,

ऐसा था, सामर्थ्य अपार।

अन्धों के दीदे बन कर,

कुटिया में आया, श्रवण कुमार।

“तृप्त हुए तन और मन से,

स्वप्न हुए सारे साकार।

हे पुत्र, अहर्निश सेवा से, तेरी

आलोकित है संसार।

देवों की है कृपा,

है तू, उनका अनुपम उपहार।

है कृतार्थ ये जीवन,

उनका, मान रहे हैं हम आभार।

श्रद्धा से नत जीवन का,

अन्तिम पड़ाव है, उनका द्वार।

अन्तिम अभिलाषा, बची तीर्थ की,

जो करे, हमें भव-सागर पार।

भाव तेरे, सब दृश्य बने,

नहीं लगा, दृष्टि से हैं लाचार।

पुत्र, तेरी ही आँखों से,

हम भी देखें जग- तारणहार”।

दो सरल हृदय, थे माँग रहे,

निस्वार्थ तपस्या पर अधिकार।

एक सरल हृदय, तप रहा स्वर्ण सा,

निखर उठा था, श्रवण कुमार।

हो शीत, ग्रीष्म, मधुमास,

जो तपते रहते बारहमास।

सुख- दुख में हैं समभाव,

त्रास में जीते हैं उल्लास।

मार्ग में होती हैं बाधाएँ,

नहीं होता, निश्चय का ह्रास ।

हैं सिद्ध वही सत्कर्म,

जहाँ दृढ़ संकल्पों का वास।

स्वामी सामर्थ्य का होता है,

नहीं प्रगल्भ का दास।

उनकी इच्छा सिर-माथे पर,

कुछ नहीं छोड़ना, आधे पर।

है अर्थ नहीं, सामर्थ्य सही,

चलना है, उसको आगे कर।

विस्तृत जीवन-आलम्ब टिका,

बस एक श्वास के धागे पर।

बँहगी मे बैठे मातु- पिता,

बँहगी थी श्रवण के काँधे पर।

तीर्थ-यात्रा को तैयार,

त्रेता ने देखा श्रवण कुमार।

द्वितीय सर्ग

दो चरण, तीन का भार लिये,

धरती का धैर्य उधार लिये,

भूभाग प्रकृति का नाप रहे,

संकल्प स्वयं का भाँप रहे।

वन, बाग, मरु, निर्जन, बंजर,

घन, घाम, शीत, ओला, पत्थर।

चलते जाते, बढ़ते जाते,

सब विघ्न, स्वयं हरते जाते।

गदगद धरती, पड़े जहाँ चरण,

था कालजयी, बन गया श्रवण।

धाम-धाम ले जाता था,

महिमा, महात्म्य बतलाता था।

शैशव में लौटे माता-पिता,

शिशु, अभिभावक बन जाता था।

दृष्टिहीन उन आँखों में,

बन कर प्रकाश, छन आता था।

आराध्य कौन और आराधक?

है कौन साधना और साधक?

जब प्रश्न ये पूछा जाता था,

समय बहुत मुस्काता था।

विश्राम की बेला आती थी,

पर क्लान्ति, न उस पर छाती थी।

वो स्वयं ही रोटी पोता था,

सुख-चैन कहाँ, कब खोता था?

छाले उसके पैरों में भरे,

माँ-बाप के पैर, वो धोता था।

उनके निश्छल अश्रु-बिन्दु में,

सेवा-भाव पिरोता था।

रात, अभागिन पहरे पर,

कहाँ श्रवण, कब सोता था?

प्रभु कितने उसने पार किए,

अपने काँधों पर भार लिए।

भव-सागर तैर रहा था वो,

हाय! न ठहर रहा था वो।

थी, पुण्य की गागर छलक रही,

मोक्ष-वीथिका झलक रही।

सेवा के निष्पाप हवन में ,

जो होम स्वयं को करता है,

देवों का आराध्य वही,

ईश्वर भी उस पर मरता है।

स्थान, समय सब इंगित है।

सन्देह न इसमें किंचित है।

दिशा-दशा किसकी क्या है,

पथ- प्रशस्त और निश्चित है।

तत्काल, पार जो देख सके,

मानव उस दृष्टि से वंचित है।

स्पष्ट मार्ग से ही हठात,

वर्तमान मुड़ जाता है,

आने वाला समय जहाँ,

इतिहास से जा जुड़ जाता है।

तृतीय

सब तीर्थ,पीठ के कर दर्शन,

अभिभूत भाव से तीनों जन,

न देर रहे,पग फेर रहे,

कुटिया के किंचन टेर रहे।

गदगद थे हृदय, पुलकित थे वदन ,

प्रचुर भाव से प्लावित मन।

कैसे धरती पर पड़ें चरण?

जब हृदय हुआ जाता था गगन।

कुछ कोस, और तो जाना था,

वो प्रण पूरा हो जाना था।

पर न विधान टल पाना था,

उसको तो भविष्य बनाना था।

आसक्त श्रवण पर था ईश्वर,

उसे ईश्वर तक पहुँचाना था।

वनवास राम का हो निश्चित,

पर-धाम श्रवण को‌ जाना था।

आ गया, अयोध्या की नगरी,

थी, देवभूमि सी जो निखरी ।

सरयू के आँचल में पसरी,

कंचन-प्रभात सी थी उजली।

धन-धान्य, न ,बाहुबल कम था,

न्याय-तुला का स्तर सम था।

भानुवंश का था आतप,

करुणा की ज्योत्स्ना थी छिटकी।

थी, स्वर्ग-विधा जिस पर मचली,

प्रभुता, अनंत सी थी बिखरी।

वन के प्राँगण में आ ठिठका।

प्यासे थे माता और पिता।

जल कहाँ मिलेगा, नहीं पता।

दोनों की सुरक्षा , ध्यान जता,

वृक्ष के नीचे बँहगी कर,

हाथों में लिया कमण्डल धर ।

“किंचित न होना, तुम विह्वल,

लेकर आता हूँ, जल शीतल”।

वो चला उधर, होकर अविचल,

जिस ओर से आती, ध्वनि कल-कल।

पावस ऋतु की मोहक थिरकन पर,

मृदंग-मेघ का बाजा था।

थे, चपल हुए वन के प्राणी,

आखेट पे निकला राजा था।

ध्वनि पर ही तीर चला देता,

धनुर्धरों को लजा देता,

पत्ता हिलने से पहले ही,

वो पूरा पेड़ गिरा देता।

हाँ, काल प्रतीक्षा में रत था,

इस बार वो राजा दशरथ था।

चतुर्थ

सरयू का आभा मण्डल था,

भर रहा, श्रवण, कमण्डल था।

ध्वनि ने, राजा को चेताया,

राजा के आगे जंगल था।

अनुमान, दिशा से नहीं हिला।

खींचा कमान,जब ध्येय मिला।

सर-सर-सर-सर-सर तीर चला,

चूका है काल, कभी भला?

पल भर, कुछ भी न जान सका।

काल को, न पहचान सका।

छूटा था कमण्डल, हाथों से।

अनभिज्ञ किशोर, इन घातों से।

घनघोर बरसते थे बादल,

पर तात-मात न पाए, जल।

एक ओर, रक्त बहता अविरल,

एक ओर, भरी सरयू कल-कल।

सरयू ने अपना जल न दिया,

पर पिया, श्रवण का लहू पिया।

मानव का था, वो आर्तनाद,

दशरथ पर छाया, घोर विषाद।

अभी-अभी, जो था आह्लाद,

आजन्म रहेगा, वो अवसाद।

समय मात्र, बस जान रहा,

क्या होना है, इस पल के बाद।

छोड़ धनुष एक ओर,

उतर, राजा दौड़ा उस ओर,

उभरते पीड़ा के स्वर घोर,

श्वासें अन्तिम, गिनता था किशोर।

जल बिन मछली सा तड़प रहा,

था ,अभी जो जीवन उपज रहा।

थर-थर थे काँप रहे दशरथ,

हाय! विडम्बना, तेरा हठ।

ले चला, भाग्य उनको किस पथ?

कातर था हृदय,उठ रहा था मथ।

“ये कौन, रुधिर से, था लथपथ?

कैसा कलुषित अध्याय हुआ?

आखेट, मेरा अन्याय हुआ।

हूँ नहीं, क्षमा का अधिकारी।

क्या पाप, मेरा अभिप्राय हुआ?

हे! वत्स, कौन हो तुम बोलो,

अश्रु-पूरित, ये नयन खोलो।

मैं ही हूँ, तुम्हारा अपराधी,

मैं ही वो कायर,अपघाती ।

हैं, दंड सभी स्वीकार मुझे,

क्या करूँ,मिले प्रतिकार तुझे”?

“निर्दिष्ट वृक्ष के हैं नीचे,

मेरे तात-मात आँखें मीचे।

थे, प्यास से, दोनों ही आकुल,

मैं, श्रवण, लेने आया था, जल।

न तृप्त, उन्हे मैं कर पाया,

हुई देर, कहाँ मैं जल लाया?

अब कहाँ ये मुझसे सब होगा?

विधि का विधान ही अब होगा।

पहले जल उन्हें पिलाना तुम,

नहीं रहा, श्रवण, फिर बताना तुम।

पीड़ा ये नहीं अघाती है,

हाय ! दुखती ये छाती है।

प्राणों में अटका तीर है ये,

असह्य, हृदय की पीर है ये।

मृत्यु, मुझे यूँ आनी थी,

ये काल की ही मनमानी थी।

न शोक करो, तुम हे राजन,

किंचित न मलिन है मेरा मन।

प्रायश्चित का न सोचो तुम,

ये तीर, हृदय से खीँचों तुम”।

दशरथ ने खींचा तीर इधर,

लगा रक्त, बहने भल-भल।

मृत्यु ने उसका किया वरण,

पृथ्वी पर, न फिर, बचा श्रवण।

सरयू थी, कल-कल डोल रही।

पावस की बूँदें बोल रहीं।

निष्प्राण देह इस बालक की,

भगवान की राहें खोल रहीं।

है अशेष जो शेष अभी,

सरयू को उसमें घोल रहीं।

पंचम

जल से भरा कमण्डल ले,

पहुँचा उस वृक्ष के आँचल में।

वृद्ध और अन्धे दम्पति,

व्याकुल थे, पावस के जल में।

“जल ग्रहण करें, हे! तात”।

“बदला स्वर कैसे हठात्,

नहीं ये श्रवण हमारा।

अरे! कैसा ये विश्वास का घात,

हुआ हो जैसे वज्रपात,

श्रवण क्यों नहीं पुकारा”?

“पहले जल ग्रहण करें हे! तात,

बताता हूँ, फिर मैं सारी बात”।

जोड़े राजा ने दौनों हाथ,

किया आग्रह, आदर के साथ।

वृक्ष के जैसे सूखे पात,

थे कम्पित, दोनो वृद्ध के गात।

“करें कैसे जल ये ग्रहण,

नहीं क्यों लेकर आया, श्रवण?

हो रहा दग्ध ये मन,

शान्त होता नहीं चित्त,

है कहाँ हमारा श्रवण,

कौन हो तुम अपरिचित”?

“मैं हूँ दशरथ,

इस नगरी का राजा,

कर रहा, स्वयं की पाप-कथा, तुमसे साझा।

मृगया-मद का आकर्षण था।

पावस ऋतु का आमंत्रण था।

तरकश से निकला तीर मेरा,

शब्द-भेद पे नियन्त्रण था।

पर भूल हुई, बड़ी भूल हुई,

मेरी सिद्धि ही मेरी शूल हुई।

था नहीं, जीव कोई जंगल का,

भर रहा, श्रवण, कमण्डल था।

है नहीं, क्षमा की साध, नहीं,

अज्ञान सही,अपराध वही।

सीसे सा पिघल रहा हिय-द्वार,

कैसे प्रगट करूँ उद्गार?

न्याय आपका है अधिकार।

हैं दंड, सभी मुझको स्वीकार।

हाँ, है मुझको सौ- सौ धिक्कार।

क्या,मारा मैंने, बस श्रवण कुमार?

एक तीर से किया है मैने,

तीन जीवनों का संहार”।

“क्यों जिह्वा कट कर गिरी नहीं?

पापी! तेरी मति क्यों फिरी यहीं?

अन्धों का मात्र सहारा था,

सोने सा श्रवण हमारा था।

धू-धू अन्तर्मन रहा है जल,

क्या बुझा सके, सरयू का जल?

यदि दृष्टि, नहीं तेरी निष्फल,

तो बता, है किसका वेग प्रबल?

सरयू ,अगाध की लज्जा कल-कल,

या अश्रु हमारे निर्लज्ज विकल?

अब नहीं ग्रहण होना है जल,

कहाँ सूख रहे आँसू निर्झर?

जीवन हाथों से रहा निकल,

श्वासों की गति होती विह्वल।

इससे पहले होँ प्राण विफल,

है जहाँ श्रवण, हमको ले चल”।

विधि का विचित्र लेखा-जोखा,

सरयू ने त्रेता में देखा।

बँहगी पर, करुणा के दो अन्धे स्वर,

बँहगी, दशरथ के कंधे पर।

स्पर्श श्रवण की देह का था,

ममता,वात्सल्य और नेह का था।

नहीं मोल अश्रु की राशि का,

सरयू पर छाई उदासी का।

त्रेता का वरदान बना जो,

श्राप अभी भी बाकी था।

“पुत्र वियोग में, हम निरीह,

जिस तरह, प्राण हैं त्याग रहे,

वैसा ही, अन्त तेरा होगा,

हे! राजा, तुझको याद रहे”।

कहकर, फिर न वो जागे थे,

हतभाग्य, निरीह, अभागे थे,

निश्चेष्ट श्रवण के सम्मुख ही,

प्यासों ने प्राण भी त्यागे थे।

पट्पटा रहीं थीं तीन चिताएँ,

व्याकुल सरयू के तट पर।

धर रहा, समय था, ऋण अपार,

साकेत के राजा दशरथ पर।

चलना होगा,जलना होगा,

इस अग्नि-लीक के परिपथ पर।

समय निरंतरता का सच,

समय नहीं रहता कट कर।

कहाँ नियन्त्रण कर पाया है,

कौन विधाता के हठ पर?

About the Competition

The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar celebrates the vibrant voices of writers from diverse backgrounds. This platform provides an opportunity for poets, storytellers, and essayists to share their unique perspectives and creative expressions. Participants engage with a community of fellow creators and enthusiasts, fostering an environment of inspiration and innovation. The competition stands as a testament to the enduring power of the written word to inspire, challenge, and transform.

We extend our heartfelt gratitude to Sandeep kumar singh (yugmahalaya) for sharing "प्रथम सर्ग" with us in the Poetry and Creative Writing Competition 2026. His work enriches our understanding of devotion and destiny, offering profound insights into the human experience. We look forward to seeing more of his inspiring contributions in the future.

About Hashtag Kalakar

Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

 
 
 

Recent Posts

See All
Independence for Whom? - By Jhilik Nandy

Written By: JHILIK NANDY Category: POEM Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026 Jhilik Nandy presents a compelling and introspective piece titled "Independence for Whom?" in the Poe

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page