प्यार की एक झलक
By Nivedita Arya
लफ्जों से बयां ना होता,
ये प्यार,
तस्वीरों से बयां ना होता,
ये प्यार,
प्यार क्या है?
ये तक नहीं पता,
ऐ प्यार!
पर लोग कहते हैं,
तेरी आंखों की चमक,
कुछ कहती है....
तेरी मासूम हरकतें,
कुछ कह जाती हैं,
तेरा बदलता रूप,
कुछ कहना चाहता है,
और .............
तेरी पायल की छन ......छन......
तेरी झुमकों की छनक......
कुछ कहने को तरसती है,
ऐ प्यार!
मुझे प्यार हो गया...
ऐ प्यार!
लगता है,
कोई आ गया,
जो मुझे प्यार........
का मतलब.......... और उसे करना
दोनों सिखा जाएगा..........
By Nivedita Arya

Comments