प्यार
Updated: Jun 1, 2023
By Ankita Garg
प्यार में खाई कसमें बहुत दुख देती है,
मोहब्बत भी भला कभी किसी को सुख देती है,
इश्क करने वाले अक्सर रोया करते हैं,
रातों को जागा और दिन को सोया करते हैं,
किसी को चाहने वाले अपने दिल का सौदा किया करते हैं,
फिर बाद में उसी दिल के टुकड़ों को सिया करते हैं,
हर मोहब्बत नाकाम हो ये ज़रूरी नहीं,
हर आशिक अपनी आशिकी में लुट जाए ये भी ज़रूरी नहीं,
बड़ी खास बात होती है मोहब्बत करने वालों में,
उन्हें कभी कहां अपनाया है संसार वालों ने,
हुनहर सीख जाते हैं आँसुओं को आँखों में रख कर पीने का वो,
अपनी मोहब्बत को लुटा कर-भुला कर जीने का वो,
हर किसी के बसकी झूठी मुस्कान नहीं होती,
आशिकी मेरे दोस्त कभी आसान नहीं होती....
By Ankita Garg

Comments