पेन और पेपर
By Rachana Purva
पेन और पेपर से बचपन से ही बेहद प्यार है हमें !
आपके सहयोग से अपनी अभिव्यक्ति को कई रूपों में लिखा है मैंने !
खुशी हो या गम पर जितना भी समय मिलता है लिखने में सच में बड़ा सुकून मिलता है !!
पेन और पेपर का एक दूसरे के बिना कोई अस्तित्व नहीं !
एक लेखक के लिए ये दोनों ही खास भूमिका निभाते है !
मेरी जिंदगी को बड़ा सुकून का अनुभव कराया हैं !!
मुझे कुछ कर दिखाने का जोश जगाया हैं !!
बस आपकी बदौलत मैंनें लिखने का मन बनाया हैं !!
अपने उदास मन को फिर से हसाँया हैं !!
खुशी हो या गम एक अलग सा साहस आया हैं !!
By Rachana Purva

Comments