पूर्णता(Perfection)
By Mohini Patel
एक शब्द जिसका न मुझे कुछ आता समझ कभी,
कोशिश की में ने भी बहुत समझ कभी तो आए वो,
पर नजाने क्यूं न मिला उसका आजतक पयाॅय मुझे,
तीन अक्षरों का वो शब्द है, जिसकी छेड़ी आज बात,
यूं तो कूद में ही पुरा वो, फिर भी कहीं अधूरा सा वो,
हररोज उसका होता इस्तेमाल शब्दकोश का शब्द सहज,
हरकोई चाहें पाना उसे पर हाथ न किसी के आए वो,
"पूर्णता" नामक शब्द वो अंग्रेजी में केहलाए " PERFECTION",
कभी लगे एक भ्रम सा वो तो कभी है ज़रुरी सा वो,
तभी तो कोशिश जारी है उसतक पहोचने की ख्वाहिश हैं,
रास्ता ज़रा अजीब सा सही मज़ा भी आता तो उसी का हैं,
किसीको मिलें तो बताना दोस्त आख़िर हमारी एक ही मंजिल हैं.
By Mohini Patel

Comments