top of page

नज़रों का खेल न खेल प्रिय

Apr 26, 2023
1 min read

By Shashank Kumar Sinha


नज़रों का खेल न खेल प्रिय

ये दुनिया नहीं, है भ्रमजाल प्रिय

नज़रों को उलझाना जीवन उलझाना है

यह उलझन - सुलझन का खेल नहीं

यह खेल है एहसासों का,

यह खेल है आती - जाती श्वासों का,

हर एहसास है अपनापन का,

हर एहसास है नवसृजन का,

हर श्वास में कोई अपना है

हर श्वास दिल तक जाती है

वहाँ एहसास से मिल जाती है

फिर सुर्ख रागों से दौड़ जाती है

सीने को मचलाती है

इन सब में मन खो जाता है

एक विचार की ओर मुड़ जाता है



यह मिलन है साँसों - एहसासों का

जो समझ जाता है वो नश्वर है

जो उलझ जाता है उसके लिए एक छल है

यह अंधविश्वास है इसका

कोई नहीं उलझता है फंसकर

कोई नहीं समझता है इसमे आकर

यह तो प्रेम है

लोग एहसासों के अनुसार पाते हैं इसको

लोग बुद्धि के अनुसार निभाते हैं इसको


यह जीवन तुम्हारा जीवन है

मैं का यहां कोई मोल नहीं

हम होने में ही सारी खुशियां हैं |


By Shashank Kumar Sinha



Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page