निर्लज्ज आँसू - By VIBHA BHATNAGAR
Written By: VIBHA BHATNAGAR
Category: Poetry
Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026
Vibha Bhatnagar brings forth an evocative piece titled "निर्लज्ज आँसू" in the Poetry category of the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026. This poem delves into the depth of human emotions, exploring the unguarded truth of tears and their relentless journey. Bhatnagar’s profound reflection on the nature of tears reveals a nuanced understanding of pain and joy, making this a compelling entry in this prestigious competition.
About the Work
"निर्लज्ज आँसू" captures a vivid interplay between tears and smiles, examining their roles in expressing and concealing emotions. The poem’s rich imagery and introspective tone invite readers to contemplate the authenticity of emotions and their manifestations. Bhatnagar's work resonates with sincerity, portraying tears as both vulnerable and honest, while smiles mask underlying truths.
निर्लज्ज आँसू
Original Submission by VIBHA BHATNAGAR
निर्लज्ज आँसू
मैंने आँसूओं से कहा, बड़े निर्लज्ज हो तुम,
बिना पूछे, बिना कहे कहीं भी निकल पड़ते हो,
कभी दर्द बनकर आते हो, कभी खुशी बनकर छाते हो,
कभी बरसों के दबे दर्द को मवाद बनकर बहाते हो।
गरीब के गालों पर अपना पता छोड़ जाते हो,
माँ की छलछलाती आँखों में प्यार बनकर आते हो।
कभी विश्वास जगाते हो तो कभी, भावातिरेक बस यूँ ही चले आते हो।
पर जब भी आते हो, मन पर छाए कुहासे की,
एक हल्की परत उतार् ही जाते हो।
आँखों से तुम्हारा बहना, ये सिर्फ पानी नहीं है।
न जाने कितने बरसों से सहेजे दर्द का आखरी किनारा हो।
मेरी बातों पर आँसू भरी आँखों में मुस्कराया,
बड़ी सहजता से बोला, “मैं निर्लज्ज नहीं हूँ,
मेरी सत्यता को निर्लज्जता से मत आँको।
सच्चा हूँ, इसीलिए बिना किसी आवरण के आता हूँ।
मुझे छलना नहीं आता, इसीलिए बेबाक कहीं भी निकल जाता हूँ।
कुछ सोच कर फिर कहने लगा, निर्लज्ज तो यह मुस्कान है। (2)
जो मुखौटा पहन कर जब चिपकती है,
तो चेहरे को अपनी धरणी मानकर, ऐसे कब्ज़ा करती है,
कि दुनिया की आँखों में धूल झोंकने का काम,
सिर्फ एक मुस्कान में कर देती है।
आँसू की बातों पर चुप बैठी मुस्कान मुस्कराई, धीमे से बोली,
क्या सिर्फ तुम दर्द दिखा सकते हो,
तुम दर्द दिखाते हो, तो मैं दर्द छुपाती हूँ।
तुम्हें देखकर लोग समझ लेते हैं, और मुझे समझने की कोशिश करते हैं।
आँसू तुम निर्लज्ज नहीं हो, निर्लज्ज वो हालात हैं,
जो तुम्हें निकलने को मजबूर करते हैं।
मैं तो तुम्हें बस दुनिया से छिपाने का काम करती हूँ।
दुनिया की आँखों में धूल झोंकने का काम,
बस एक मुस्कान में कर देती हूँ, बस एक मुस्कान में कर देती हूँ।
About the Competition
The Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a celebration of literary talent from around the world. This platform provides writers and poets a prestigious stage to showcase their creative expressions, fostering a vibrant community of artists and enthusiasts.
We extend our heartfelt gratitude to Vibha Bhatnagar for participating in the Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 with her poignant poem "निर्लज्ज आँसू". Her exploration of emotions offers a deep, reflective experience for readers, enriching the tapestry of this esteemed competition.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.



Comments