top of page

नादान सी हूँ

May 9, 2023
1 min read

Updated: Jun 12, 2023

By Durva Tiwari



न जाने क्यूँ, मैं अब भी इतनी हैरान सी हूँ

अपनों की बदलती फितरत से परेशान सी हूँ।


ये तो ऐसे थे, तो अब ये वैसे क्यूँ हैं

अचानक आज , मेरे दर पे, कैसे, क्यूँ हैं

शायद आज भी , मैं काफी नादान सी हूँ

अपनों की बदलती फितरत से परेशान सी हूँ ।





हँस के करते थे मुझसे बात , तो मैं हँस लेती थी

जो बदगुमानी हो कोई , तब भी समझ लेती थी

बूतों की बस्ती मैं , थोड़ी इंसान सी हूँ

अपनों की बदलती फितरत से परेशान सी हूँ ।


तक़लीफ़ दिल को हो तो दिल ही में छुपा लेती थी

आँखों की नमीं पलकों में समां लेती थी

कभी उलझे , कभी सुलझे , हुए तूफ़ान सी हूँ

अपनों की बदलती फितरत से परेशान सी हूँ ।


कभी लगता है , ऐसे होकर भी ये क्या पाएंगे

ये भी , और मैं भी, ऊपर वहीं जायेंगे

बस यही सोचकर , हर मुश्किल में आसान सी हूँ

अपनों की बदलती फितरत से परेशान सी हूँ ।


By Durva Tiwari







Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page