ना जाने तुम्हें देख कर ऐसा क्यों लगता है, तुम मेरी अपनी सी हो
By Ashutosh Jha
तेरा मुखड़ा चाँद सा प्यारा
आंखें तेरी झिल सी हैं,
तेरी मुस्कान ब्यान करती है
तुम फूलों से भरी एक टहनी सी हो,
ना जाने तुम्हें देख कर ऐसा क्यों लगता है, तुम मेरी अपनी सी हो…....
दिल की भी तुम अच्छी होगी
बिचार भी तुम्हारे अच्छे होंगे,
दोस्त तो मिलते और बिछदते हैं
अपनों से किए वादे तो सच्चे होंगे,
ना जाने तुम्हें देख कर ऐसा क्यों लगता है, तुम मेरी अपनी सी हो…....
ना करे कोई परशान तुम्हे
तोडे ना तुम्हारे दिल को कोई,
देखे मगर प्यार से
हर नज़र दुआओं सी हो,
ना जाने तुम्हें देख कर ऐसा क्यों लगता है, तुम मेरी अपनी सी हो…....
दिल की बातें होती अजीब हैं
इनकी बात कभी ना सुन ना,
भले बदनाम हैं इश्क में
तेरे नाम से ही सही,
फ़िकर है मुझे इस बात की
ना लगा दे ये इल्जाम तुम पे कोई,
क्योंकी तुम तो भोली भाली सी हो
ना जाने तुम्हें देख कर ऐसा क्यों लगता है, तुम मेरी अपनी सी हो…....
खुश रहे तू सदा, ये आरजू है मेरी
मिले हर चिज़ तुम्हें जो हसरत है तेरी,
एक बूंद भी आंशु के आए ना आँखों मैं
आ भी जाए, हो वो खुशी के,
न मिलो मुझे तुम इस्का कोई गम नई,
गम मुझे तुम्हारे भूल जाने से होगा,
दूर हो जाएगी तुम, दूर चांद भी कम नहीं,
मगर अपनी चांदनी बिखेरता है जरूर
,मेरे लिए तुम वही चांदनी सी हो,
ना जाने तुम्हें देख कर ऐसा क्यों लगता है, तुम मेरी अपनी सी हो…....
सपने मुझे आयेंगे नहीं,
आयेंगे तो होंगे तुम्हारे,
याद आओगी तो मर ही जाएंगे,
जियेंगे भी तो तेरी ही याद में,
याद रहे न रहे सांस लेना सही,
ना भूल पायेंगे तुमको कभी,
क्योंकी तुम मेरी जिंदगी सी हो,
ना जाने तुम्हें देख कर ऐसा क्यों लगता है, तुम मेरी अपनी सी हो…....
आँखों से आँसू नई गिरेंगे
गिरेंगे तो तेरी यादों की झिल बन जाएगी,
जुबान पे तेरा नाम नई आयेगा
आयेगा तो कहानी बन जाएगी,
जुस्तुजु ना किसी और की होगी
तुम ही मेरी पहली ख्वाइश तुम ही आखिरी सी हो,
ना जाने तुम्हें देख कर ऐसा क्यों लगता है, तुम मेरी अपनी सी हो…....
मेरी जज्बातों की तुम्हें परवाह नई तो क्या हुआ,
हम तो जश्न अपनी इंतखाब का मनाते हैं,
दुख में आसू भी साथ छोड़ देते हैं
तुम मेरे साथ नहीं तो क्या हुआ,
अखिर में गुजारिश है तुमसे
मेरी बातों को इस कदर भूल जाना
जैसे कोई बात अनसूनी सी हो,
ना जाने तुम्हें देख कर ऐसा क्यों लगता है, तुम मेरी अपनी सी हो…....
By Ashutosh Jha

Comments