नसीब-नसीब की बातें - By Pranav Kadam
Written By: Pranav Kadam
Category: Poetry
Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026
Pranav Kadam presents a thought-provoking piece titled "नसीब-नसीब की बातें" in the Poetry category of the Poetry and Creative Writing Competition 2026. This evocative poem explores the themes of fate and destiny, delving into the complex relationship between one's life path and the trials faced along the way.
About the Work
"नसीब-नसीब की बातें" is rich in imagery and emotion, capturing the essence of an individual's struggle with destiny. The poem's narrative weaves a tale of resilience against the odds, evoking a sense of introspection and contemplation. Pranav Kadam's use of language and metaphor offers a powerful reflection on the human condition and our relationship with fate.
नसीब-नसीब की बातें
Original Submission by Pranav Kadam
दरवाजे पर तीन निर्जर स्वामी पधारे थे\r\nसंवाद से पता चला, वे मेरा नसीब लेने आये थे \r\nतोहफ़े में दो दर्द, चार दुख और एक पीड़ा लाये थे \r\nवे मेरा… नसीब लेने आये थे\r\n\r\n\r\nतोहफ़े में जो भी दिया जायेगा, जिंदगी का पूरा जाम होगा\r\nबदले में मेरा नसीब उनका आजीवन गुलाम होगा\r\nसौदा कुछ ऐसा ही करने आये थे\r\nवे मेरा… नसीब लेने आये थे\r\n\r\n\r\nअभागा नसीब मेरा, ये बात सुनकर काँपा था\r\nभागा यहाँ-वहाँ, डर के मारे किसी कोने में जा छुपा था\r\nनसीब को बेबस देख, उनकी आँखों में चमक आई थी\r\nमहसूस कुछ ऐसा ही करना चाहते थे\r\nवे मेरा… नसीब लेने आये थे\r\n\r\n\r\nनसीब की दशा देख, मेरा मन चल-बिचल हुआ था\r\nजीवन का रास्ता पहले से ही कष्टों के काँटों से सजा था\r\nइसमें नसीब का क्या दोष, वो तो मेरे संचित कर्मो का रोष था\r\nफिर किसी अजनबी मोड़पर उसे अकेले कैसे छोड़ता था\r\nनसीब मेरे साथ सदा रहेगा, ये मैंने ठान लिया था\r\nउनके अनुरोध को मैंने कड़े शब्दों मैं विरोध किया था\r\n\r\n\r\nमेरा अवरोध देख, तल्ख़ी आँखों से कोपें तीनों स्वामी\r\nगर्जे ये कहकर, तेरा ये इंकार तुझे ही साकार हो जायेगा\r\nनकारा हुआ तोहफ़ा अब तेरा वजूद बन जायेगा\r\nजिस नसीब को तूने दी हैं पनाह आज\r\nउस नसीब का तू कल से काल तक गुलाम बन जायेगा\r\nपायेगा कुछ भी नहीं जीवन में, ये श्राप हैं हमारा\r\nसारा जीवन तेरा अभिलाषा में बीत जायेगा\r\n\r\n\r\nद्वेष स्वीकार कर उन्हें हसते-हसते विदा किया था\r\nमेरी नींद मुझसे रूठी थी और कमरा अकेला सोया था\r\nमुझे बिखरा देख नसीब का मन ग्लानि से भर गया था\r\nउस रात पहली बार नसीब मुझे गले लगाकर रोया था\r\n\r\n\r\nनसीब-नसीब की बातें थी, तू दिलपे मत ले मेरे यार\r\nउड़ाकर ठिठोला उसका, हसीं की दोनों ने लगाई थी बौछार\r\nभोर का समय हुआ था, अब घड़ी में बजे गये थे चार\r\nदैवयोग से दरवाजा फिरसे किसीने खटखटाया था इस बार\r\n\r\n\r\nना काँपा, ना डरा, ना किसी कोने जा छुपा था\r\nमेरा नसीब इस समय मेरे साथ खड़ा था\r\nमंजिल अजनबी थी, रास्ता भी अनजान था\r\nपरंतु हौसला देकर,मुझे सुलाकर वो खुद दरवाजे पर दौड़ा था\r\n\r\n\r\nदरवाजे की कुंडी जब उसने हाथ में लेली थी\r\nकंबल के भीतर से दुबककर, मैंने आँखें उसकी ओर टटोली थी\r\nखोला दरवाजा जब नसीब ने, दिव्य रोशनी पुरे कमरे में फैली थी\r\nतीव्रता इतनी बढ़ी की घबराकर मैंने ऑंखें खोली थी\r\n\r\n\r\nहोश में आकर मैंने खुदको सपने में पाया था\r\nएकदम से हकीकत लगने वाला हिस्सा ख़्वाबों में शामिल हुआ था\r\nदेखा तो मेरा अभागा खर्राटे लगाकर आराम से सो रहा था\r\nनसीब-नसीब की बातें थी, नसीब-नसीब का किस्सा था
About the Competition
The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a prestigious platform celebrating diverse voices in literature. Participants from around the world share their unique stories and perspectives, contributing to a vibrant tapestry of creative expression. The competition is a testament to the enduring power of poetry and prose.
We extend our heartfelt gratitude to Pranav Kadam for his participation in the Poetry and Creative Writing Competition 2026. His submission, "नसीब-नसीब की बातें," offers a profound exploration of life's intricacies and the role of fate. Thank you, Pranav, for sharing your remarkable work with us.
About Hashtag Kalakar
Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.



Comments