नन्हा सा बच्चा
By Monika Sha
आज के दिन एक नन्हा सा बच्चा हमारी ज़िंदगी मे आया था पहली बार मैंने एक नवजात शिशु को अपने गोद में लिया था।
टमाटर जैसा लाल चेहरा था
इसलिए प्यार से हमने उसे गप्पू टमाटर कहा था।
अधखुली आँखों से सोता था
सो रहा है या नही कुछ पता नही चलता था।
अपने धुन मे हँसता रहता था
पता नही कौन-सी बातें उसे हँसाता रहता था।
मुस्कान था उसका बड़ा ही प्यारा
उस दंतुरित मुस्कान पे था सबका दिल हारा।
अब बड़ा हो गया मेरा वह प्यारा सा बच्चा
पर अब भी हमारे लिए वह है वही छोटा बच्चा।
बस करो अब और मत बड़ा हो
कुछ साल और सही हमारा गप्पू टमाटर ही बने रहो।
By Monika Sha

Comments