top of page

धान। - By Sandeep kumar Singh (yugmahalaya)

11 minutes ago
4 min read

Written By: Sandeep kumar Singh ( yugmahalaya)

Category: Poetry

Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026

In the realm of poetic expression, Sandeep kumar Singh (yugmahalaya) brings to us 'धान।', a poignant piece submitted to the Poetry and Creative Writing Competition 2026. This notable competition invites voices from around the globe, showcasing diverse literary talents. Sandeep's work beautifully encapsulates the essence of rural life, family, and tradition, evoking deep emotions that resonate with many.

About the Work

'धान।' weaves a rich tapestry of rural imagery and familial bonds, exploring themes of loss, resilience, and the cyclical nature of life. Sandeep kumar Singh's expressive style captures the reader with its vivid descriptions and emotive depth, reflecting a profound understanding of human emotions and cultural nuances. The poem's mood is reflective, yet it carries an underlying strength and hope.

धान।

Original Submission by Sandeep kumar Singh ( yugmahalaya)

हरी-भरी अम्मा,

बाहर,

दालान में सूख रहीं हैं।

मरी-मरी पालतू कुत्तिया,

पास चूल्हे के,

भूक रही है।

आसमान में सूरज,

पाँयचा उठाए,

धान बोए जाए।

धरती,

धान को रोए जाए।

अम्मा, आँगन बुहारती हैं।

अम्मा, गुहारती हैं,

“ घोर कलि-काल है,

देख रे! बहुरिया,

भीतर घुसा बिलार है”。

कुत्तिया,

बिलार से,

आँखें मिलाती है,

गुर्राती है,

अपना दायित्व निभा,

पेट में मुँह छिपाती है।

पेट ही तो अपघाती है।

बिलार ,

न्यायप्रिय है,

बस,

अपने हिस्से की रोटी ले जाती है।

अम्मा, दुरदुराती हैं,

लाठी चटकाती हैं।

बिलार,

म्याऊँ-म्याऊँ कर चिढ़ाती है।

जानती है,

अम्मा के पैरों में गठिया,

आँखों में ,

मोतियाबिंद का ज्वार है,

अम्मा,

तन-मन से बेहाल हैं।

कलि-काल है।

अलगनी पर टँगे हैं,

एक साथ कपड़े,

पर,गहरा मतभेद हैं।

सब हैं रंगीन,

बाकी,

अम्मा की साड़ी,

उज्जरकी सफेद है।

दो ठो हैं साड़ी,

जिसमें चार-चार छेद हैं।

बाबू,

अब नहीं रहे,

कउनो नदी-नार में जा बहे।

अम्मा,सबके सामने तो चुप रहीं,

पर अकेले में रोईं,

खूब रोईं।

इतने एकांत में रोईं,

पर,

सबने सुना था,

इतनी गहरी पीड़ा पिरोईं।

अम्मा ,

अब रोतीं हैं, सबके सामने।

लोग,

लगे हैं जानने।

दु:ख-दर्द पुराना हो गया है,

गाँव-देहात,

अब सयाना हो गया है।

कुसुली-महुआ कोई चुनता नहीं।

अम्मा का रोना,

कोई सुनता नहीं।

जाड़े-पाले में,

अम्मा के लिए,

कोई स्वेटर बुनता नहीं।

अम्मा खूब स्वेटर बनाईं,

सबको पहनाईं।

पूस कटता है फूस से,

भाग्य ले भागा रजाई है।

अम्मा,

पहिलवैं सौंप चुकी तिजोरी हैं।

अब,

कूकुर-बिलार की सीना-जोरी है。

“अम्मा मरेंगी,

तो सनीचर कटेगा,

दलिद्दर हटेगा。

विद्या कसम!”

भौजाई,

सवेरे-सवेरे,

आँख तरेरे,

बोलीं हैं。

“भगवान भी उनके गले,

मढ़े, जी का जंजाल हैं,

घोर कलि-काल है。”

भगवान,

असंतुष्ट थे।

हे! भगवान,

कितने रुष्ट थे,

हो रहे अनिष्ट से।

बोले,

“क्या बवाल है?

घोर कलि-काल है।

अलगनी को साफ करो ,

अम्मा का हिसाब करो”。

भौजाई भीतर ,घर गईं,

अम्मा थीं, दालान में,

चुपचाप, बाहर मर गईं।

न किसी को सताई,

न किसी को बतायीँ,

पर उस दिन ,

बिलार ने रोटी नहीं चुराई,

कुतिया,उसे देख कर भी,

नहीं गुर्राई।

दोनों ने,

अम्मा की शोक-सभा मनाई।

बाकी,

कोई रोया ही नहीं,

किसीने कुछ खोया ही नहीं।

एक लाठी,

दो धोती,

पूरा दालान उदास कर गईं,

गँवार थीं जो अम्मा,

चार दिन में,

दसवीं, तेरहवीं पास कर गईं।

फूट-फूट अम्मा रोईं,

भगवान की आँखें भिगोईं।

अम्मा से बोले,

भगवान वो,

“सेवा का हमको ज्ञान दो,

जो माँगना हो माँग लो”。

“भगवान, मेरे बच्चों को,

भर पसेरी धान दो”。

आँचल फैला के शान से,

अम्मा बोलीं भगवान से।

बिलार, अब दालान पर,

अधिकार के मचान पर,

कुतिया रही थी, आज भी,

रोटियों के ध्यान पर।

अलगनी पे रंग थे,

भौजी थी उमंग में,

“आकाश हैं, ढंग के,

सूरज के हाथ तंग थे,

अब तो देव बरसेंगे,

धान अब न तरसेंगे।

कट गया सनीचर है,

दूर अब दलिद्दर है”。

कजरौटे से निकल-निकल,

आँखों से चतुर-चपल,

मेघ आए बाड़े से,

बज उठे नगाड़े से।

झम-झमा-झम-झमर-झमर,

पानी बिन गुड़-धानी के,

गिर रहा था हर-हर-हर-हर。

ऐं? कट गया सच में सनीचर ?

भागता था क्या दलिद्दर?

भगवान,

अम्मा का गोड़ धर,

अम्मा की पीड़ा चुन रहे,

रोना उसका सुन रहे。

भगवान के नयन थे वो,

जो बह रहे थे झर-झर-झर-झर。

पीड़ा ये पुरानी थी,

और धरती ज्ञानी-ध्यानी थी。

कौन पीड़ा चुनता है,

रोना कौन सुनता है?

अरे! रोने दो भगवान को,

चलो,रोपते हैं धान को。

चूल्हा छोड़,कुतिया आई,

झाँकने दालान को,

बिलार “म्याऊँ-म्याऊँ” कर,

ताके आसमान को,

भर पसेरी धान दे ,

अम्मा मिलीं भगवान को。

चूल्हे को कुतिया मिली,

बिलार मिली दालान को。

About the Competition

The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a prestigious event celebrating literary talent across genres. It serves as a platform for writers to share their unique voices and stories, fostering creativity and community among participants worldwide.

We extend our heartfelt thanks to Sandeep kumar Singh for sharing 'धान।' with us in the Poetry and Creative Writing Competition 2026. His evocative portrayal of rural life and emotional depth enriches our understanding of human experience and cultural heritage.

About Hashtag Kalakar

Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

 
 
 

Recent Posts

See All
A dream - By Binen Steven

Written By: Binen Steven Category: Poetry Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 In the realm of poetic imagination, Binen Steven presents "A dream," an evocative submission

 
 
 
Finding Balance - By Lala Law Shing Yee

Written By: Lala Law Shing Yee Category: Creative Non-fiction Competition: Global Poetry and Creative Writing Competition 2026 Join Lala Law Shing Yee in her captivating creative non-fiction piece, "

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page