top of page

दो मिनट का मौन - By Vishal Rout

2 hours ago
4 min read

Written By: Vishal Rout

Category: Script Writing (पटकथा)

Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026

Presenting "दो मिनट का मौन," a poignant script by Vishal Rout, featured in the Script Writing category for the Poetry and Creative Writing Competition 2026. Vishal brings us a compelling narrative set in a corporate environment, inviting readers to delve into the unspoken thoughts and emotions of colleagues during a moment of silence. The script offers a unique exploration of human introspection and the subtle dynamics at play in everyday office life.

About the Work

"दो मिनट का मौन" is a reflective script that captures the silent dialogues of individuals during a shared moment of silence for a departed colleague. The narrative is rich with introspection, revealing personal thoughts and hidden emotions. Vishal skillfully uses internal monologues to explore themes of guilt, ambition, and the fear of being forgotten. The piece employs vivid imagery to create a somber yet profound atmosphere, inviting the audience to ponder the complexity of human relationships and the fleeting nature of life.

दो मिनट का मौन

Original Submission by Vishal Rout

दो मिनट का मौन

दो मिनट का मौन

एक लघु पटकथा

एक कमरा | दो मिनट | सात मन की आवाज़ें

पात्र

खन्ना 52 वर्ष। एचआर प्रमुख।

सीमा 30 वर्ष। वरिष्ठ विश्लेषक।

राजेश 40 वर्ष। लेखा विभाग।

वर्मा 58 वर्ष। रिटायरमेंट में तीन महीने।

गुप्ता 45 वर्ष। प्रोजेक्ट मैनेजर।

प्रिया 25 वर्ष। इंटर्न।

रामदीन 55 वर्ष। चपरासी।

मिश्रा जी 55 वर्ष। तस्वीर में。

फ़ेड इन:

दृश्य 1 | अंदर | कॉन्फ़्रेंस रूम 3, दफ़्तर | दोपहर 3:58

लंबी मेज़। बीच में माला चढ़ी एक तस्वीर: मिश्रा जी (55), मुस्कुराते हुए। तस्वीर किसी पुरानी पिकनिक की फ़ोटो से काटकर बनाई गई लगती है, क्योंकि पीछे किसी का कंधा बचा रह गया है। तस्वीर के आगे उनका पुराना मोबाइल रखा है, जो उनकी डेस्क से निकाला गया है। स्क्रीन बंद। मेज़ के चारों ओर सात लोग। खन्ना के हाथ में फ़ोन की स्टॉपवॉच।

खन्ना: आप सबको पता है, मिश्रा जी अब हमारे बीच नहीं रहे। बहुत अच्छे इंसान थे।

वह रुकता है, गला साफ़ करता है।

खन्ना: मैं सभी सहकर्मियों से आग्रह करता हूँ कि दो मिनट का मौन रखें। शुरू कीजिए।

स्टॉपवॉच शुरू होती है। सब सिर झुकाते हैं। एसी की आवाज़। कैमरा हर चेहरे पर ठहरता है। होंठ बंद, पर भीतर की आवाज़ें साफ़ सुनाई देती हैं।

स्टॉपवॉच: 0:10

खन्ना (मन में): माला तीन सौ चालीस रुपये की। रसीद? रसीद नहीं ली। एडमिन से कहूँगा बिल में जोड़ दे।

सीमा (मन में): मेरी हर प्रेज़ेंटेशन में ग़लती निकालते थे। और हर बार सही निकालते थे। यही सबसे ज़्यादा चुभता है।

राजेश (मन में): सात हज़ार लिए थे उनसे। किसी को पता नहीं। अब किसे लौटाऊँ? और चुपचाप रख लूँ, तो ये चोरी कहलाएगी या बच जाना?

स्टॉपवॉच: 0:40

प्रिया (मन में): इनकी सीट अब ख़ाली है तो... छि! ये क्या सोच रही हूँ मैं।

प्रिया की पलकें हल्की-सी काँपती हैं।

प्रिया (मन में): पर सोच तो लिया।

वर्मा (मन में): अगला मैं हूँ। रिटायरमेंट में तीन महीने बचे हैं। मेरे लिए भी यही दो मिनट मिलेंगे? या ढाई?

स्टॉपवॉच: 1:05

गुप्ता (मन में): इनके जाने से कौन-सा प्रोजेक्ट अटकेगा?

वह सोचता है। कुछ पल।

गुप्ता (मन में): कोई नहीं। यही सबसे डरावना है।

किसी का पेट ज़ोर से बोल पड़ता है। सबकी निगाहें एक क्षण को उठती हैं, फिर झुक जाती हैं।

प्रिया (मन में): मेरा नहीं था।

राजेश (मन में): मेरा भी नहीं था।

स्टॉपवॉच: 1:25

रामदीन (मन में): साहब रोज़ चाय के बाद 'थैंक यू' कहते थे। इस पूरी बिल्डिंग में अकेले वही।

रामदीन (55), चपरासी, कमरे के कोने में दीवार से टिककर खड़ा है। उसकी नज़र फ़ोन पर है।

रामदीन (मन में): कल कहना भूल गए थे। तभी समझ जाना चाहिए था।

स्टॉपवॉच: 1:40

खन्ना (मन में): बीस सेकंड और। (रुककर) कोई कुछ बोल क्यों नहीं रहा? आम तौर पर तो कोई न कोई सिसक देता है और मौन अपने-आप टूट जाता है।

कोई नहीं सिसकता।

स्टॉपवॉच: 1:52

मेज़ पर रखा मिश्रा जी का फ़ोन थरथराता है। स्क्रीन जल उठती है। उसकी नीली रोशनी तस्वीर के शीशे पर पड़ती है।

सब सिर उठाते हैं। कोई कुछ नहीं कहता।

स्क्रीन की नीली रोशनी चेहरों पर पड़ती है: खन्ना का फीका पड़ता चेहरा, सीमा की भिंची मुट्ठी, राजेश का सूखता गला, वर्मा की बंद आँखें, गुप्ता का आधा खुला मुँह। रामदीन का हाथ फ़ोन की ओर बढ़ता है और हवा में रुक जाता है।

स्टॉपवॉच: 2:00। बीप।

खन्ना अँगूठे से उसे बंद नहीं करता। फ़ोन बजता रहता है। कोई मौन नहीं तोड़ता।

कमरा धीरे-धीरे अँधेरे में डूबता है। बस फ़ोन की घंटी बची रहती है, एक साधारण, पुरानी घंटी, जो बजती रहती है।

समाप्त

About the Competition

The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a prestigious platform celebrating creative expression across various genres. Writers and poets from around the globe are invited to share their unique voices and imaginative works. The competition aims to foster literary talent and provide a space for creators to showcase their art, contributing to the vibrant tapestry of global literature.

We extend our heartfelt thanks to Vishal Rout for sharing "दो मिनट का मौन" with us for the Poetry and Creative Writing Competition 2026. Your script offers a deep and thought-provoking insight into the human psyche, resonating with authenticity and sensitivity. We appreciate your contribution and look forward to seeing more of your creative endeavors.

About Hashtag Kalakar

Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page