:देशभक्ति मयी कविता प्रस्तुति सं 7)
By Dr C M Gupta Atal
देश तुझे जीवन लिख दूँगा।
अपना तन-मन-धन लिख दूँगा।
अधर-अधर पर वंदे मातरम्।
मन में वृन्दावन लिख दूँगा।
दुश्मन की छाती पर चढ़कर।
मैं भी जन-गण-मन लिख दूँगा।
कर में राष्ट्र पताका लेकर।
मातृ भूमि पावन लिख दूँगा।
अगर जरुरत पड़ी देश को।
मैं सारा यौवन लिख दूँगा।
अमर शहीदों की सूची में.
मैं भी अपनापन लिख दूँगा।
मौलिक एवं स्वरचित-
राष्ट्रवादी कवि डॉ सी एम गुप्ता अटल
By Dr C M Gupta Atal

Comments