देर कर देता हूँ मैं
Updated: Jan 13, 2023
By Romal Bhansali
कुछ बातें ज़हन में ही रह जाती हैं,
क्या करू देर कर देता हूँ मैं |
कुछ ख्वाइशें अधूरी ही रह जाती हैं,
क्या करू देर कर देता हूँ मैं |
जो पास हैं उनसे प्यार निभाना रह जाता है,
सब कुछ खोके भी कुछ पाना रह जाता है,
सब जानके भी अनजाना रह जाता है,
क्या करू देर कर देता हूँ मैं |
By Romal Bhansali

Comments