दिवानी यादें
By Vandna Sonu
तुम्हारी एक चीज मिली है.. रख ली है तकिए के नीचे...
कुछ और अभी सामान मिलेगा.. रख लूगीं वो भी,अपनी अखियाँ मीचे....।
कुछ कागज,कुछ काड्र मिलेंगे..
कितनी यादें, अनगिनत क्षण मिलेंगे..
मधुर पल, और तुम्हारी.महक मिलेगी..
इधर उधर,'हम'दिखेंगे.. अपना मिलन दिखेगा।
हमारी महक महकेगी.. एक कोने में हसीं मिलेगी..
दबी हुई मुस्कुराहट कहीं पडी है..मिल गई तो,वो भी इन सब के साथ रखूंगी...
गुलाबी, एक कपडे मे, अपनी खुशबू संग ।
कुछ न रखूंगी तुम्हारा..
और
हमारा भी अब तुम ही रख लेना..
मैंने सदा ही खुद को तेरा माना...
मुझ को भी तेरे नाम किया है...।।
कहीं किसी कोने मे दिल के..सब दफना देना..
ऊपर एक निशान बना देना....
लिख देना....
यादें..... दिवानी..... पगली .....की
तुम्हारे नाम करूगीं......
By Vandna Sonu

Comments