दिलदान दोस्ती
By Bindu Kumari
है ये दोस्ती प्यारी
होती है ये सबकी निराली।
चाहे हो खुशी या गम,
साथ रहती हरपल हरदम।
है ये दोस्ती प्यारी,
होती है ये सबकी निराली।
कभी लड़ते तो कभी झगड़ा करते,
और कुछ देर बाद सब कुछ भूल है जाते।
है ये दोस्ती प्यारी,
होती है ये सबकी निराली।
जब हम साथ हैं होते,
हरपल जगमग हो जाता।
है ये दोस्ती प्यारी,
होती है ये सबकी निराली।
यही दुआ है रब से,
सदा खुश रहे कसम से।
है ये दोस्ती प्यारी,
होती है ये सबकी निराली।
By Bindu Kumari

Comments