दिल को कहाँ समझ आता है
Updated: Jun 10, 2023
By Shweta
हाँ मान लिया कि तू मेरी किस्मत में नही
पर नादान दिल को ये कहाँ समझ आता है,
और कोशिशें बहुत करी इस दिमाग ने - २
तुझसे दूर जाने कि
पर क्या करूँ इस दिल का
जो सिर्फ तुझे चाहता है।
तेरी हर एक चीज़ अज़ीज़ है मुझे फिर चाहे वो तेरा प्यार हो या गुस्सा
और गुस्सा तो मैं कर ही नहीं पाती
कम्बखत तुझपे प्यार बहुत आता है।
बातें बहुत हैं करने को तुझसे और दिल का हाल भी सुनाना है
सुनाना है वो किस्सा, जो रुका है अल्फ़ाज़ों में
और बस तेरे दिल में उतर जाना चाहता है
और नही रखती मैं उम्मीद कि तू भी चाहे मुझे
क्योंकि सौदा करने नही आयी हूँ
बस तेरा साथ मायने रखता है।
By Shweta

Comments