दिल कहीं खो जाता है
Updated: Jul 14, 2025
By Vibha Singh
कभी यु ही जिंदगी में,
जब कोई आ जाता है,
कुछ पता चलता नहीं ,
दिल कहीं खो जाता है ।
घुटी-घुटी सी चाहत है ,
दबी -दबी सी तनहाइओं में,
अक्श तेरा ही है,
मेरे दिल की गहराइयों में ।
तुझे चाहने की आदत, जाने
क्या रंग लाएगी,
छोड़ देगी हमें जिंदा ,
या जान से मरवाएगी,
दोनो सूरत मोहब्बत मर ना
पाएगी,
तुझे चाहने की आदत जाने क्या रंग लाएगी ।
कोशिश की बहुत तुझसे दूर जाने की,
तुझे ना चाहने,तुझे भूल जाने की,
मगर दिल ने मेरे धोखा दिया
है,
शैतान दिल की शोखियां जाने
क्या रंग लाएंगी ,
चलेंगी धड़कनें या रूक ही जाएंगी ,
दोनो सूरत मोहब्बत मर ना पाएगी,
तुझे चाहने की आदत जाने क्या रंग लाएगी,
छोड़ देगी हमें जिंदा, या जान
से मरवाएगी।।
By Vibha Singh

Comments