दिल आपका है
- Hashtag Kalakar
- May 10, 2023
- 1 min read
By Manish Joshi
दिल आपका है जाँ आपकी है हम आपके हैं बस आपके हैं,
इसके अलावा भी ग़र कुछ हम हैं सनम आपके हैं बस आपके हैं।
हमारे हाथों की लकीरों से मिलती लकीरें हैं बस आपके हाथों की,
हमारे क़दमों से मिलने वाले क़दम आपके हैं बस आपके हैं।
पहले ही जनम में आपको हमने सातों जनम के लिए माँग लिया था,
कल आपके थे अब आपके हैं हरदम आपके हैं बस आपके हैं।
किसकी क़सम खानी है कहिए खुद की क़सम खा ही चुके हैं,
जान-ए-जानाँ तुम्हारी क़सम बाक़सम आपके हैं बस आपके हैं।
By Manish Joshi

Comments