दर्द का एक कमरा
Updated: Dec 5, 2022
By Tarif Mustafa Khan
तुम्हारे दिल की गहराई में वो जो दर्द का एक कमरा है,
जिसमे तुमने ख़ुद की उदासी को छुपा रखा है।
जहाँ तुम्हे ख़ुद भी जाने की इजाज़त नहीं,
जहाँ तुम्हारी दिल की दुनिया का पता रखा है।
कभी जब तुमको लगे और हिम्मत हो तो साथ चलेंगे वहां,
बैठेंगे कुछ देर जानेंगे क्या है उन दर्दों की दवा,
मेरे ज़रिये ख़ुद से बात करना तुम समझना ख़ुद को,
मैं वादा करता हूँ तुम्हे कभी बिखरने नहीं दूंगा,
जो यक़ीन ज़िंदा है तुम्हारे दिल में आज और जो मोहब्बत तुम मुझसे करती हो,
मैं, मेरे सीने में जब तक ये दिल धड़केगा उसे मरने नहीं दूंगा।
By Tarif Mustafa Khan

Comments