दर्द कम हो जाता
By Keya Trivedi
थोड़ा दर्द कम हो जाता
अगर ये समाज द्वारा रजस्वला नारी को अपनाया जाता
थोड़ा दर्द कम हो जाता
अगर नारी को अशुद्ध न बुलाया जाता
थोड़ा दर्द कम हो जाता
अगर दिमाग से कचरा निकाला जाता
थोड़ा दर्द कम हो जाता
अगर समाज उस लहू के लाल रंग से दूर न जाता
थोड़ा दर्द कम हो जाता
अगर वो 5 दिन मन्दिर के लिए मना न किया जाता
थोड़ा दर्द कम हो जाता
अगर नारी की जगह बलात्कारी के लिए मन्दिर बंध किया जाता
थोड़ा दर्द कम हो जाता
अगर 5 दिन रसोई में जाने से ना रोका जाता
थोड़ा दर्द कम हो जाता
अगर स्त्रीओ को 5 दिन पवित्र बोला जाता
थोड़ा दर्द कम हो जाता
अगर मासिक को पाप न समजा जाता
थोड़ा दर्द कम हो जाता
अगर इसे भगवान की देन माना जाता
थोड़ा दर्द कम हो जाता
अगर उस पेड़ को छिपाए बिना ले जाया जाता
थोड़ा दर्द कम हो जाता
अगर ये समाज द्ववारा रजस्वला नारी को अपनाया जाता
By Keya Trivedi

Comments