top of page

दरमियाँ - By Shweta Gupta

1 hour ago
3 min read

Written By: Shweta Gupta

Category: Song

Competition: Poetry and Creative Writing Competition 2026

In the realm of creative expression, Shweta Gupta emerges as a poignant voice with her song "दरमियाँ." This evocative piece is part of the 2026 Poetry and Creative Writing Competition, celebrated for its exploration of emotional depth and human relationships. Through her lyrical composition, Shweta delves into the complexities of love and separation, crafting a narrative that resonates with the universal theme of longing and reconciliation. Her contribution to the competition highlights the nuanced interplay of emotions that define personal connections.

About the Work

"दरमियाँ" is a hauntingly beautiful exploration of love's enduring presence amidst the pain of separation. Shweta's lyrical prowess shines through the song's evocative imagery and heartfelt emotion. The song's mood oscillates between melancholy and hope, as it contemplates the lingering connections between two souls. With a poetic style that captures the essence of longing, Shweta invites listeners into a world where love's whispers echo through silence and distance.

दरमियाँ

Original Submission by Shweta Gupta

Hashtag Kalakar: National Creative Writing and Poetry Competition

SONG

दरमियाँ

मुखड़ा 1

धड़कनें कहती हैं बार -बार,

क्यों बढ़ गया है ये फ़ासला,

कल तक थे हम एक-दूजे के

आज क्यों हैं हम यूँ जुदा।

टूटे हैं ख़्वाब, बिखरे हैं अरमाँ,

रूठा है दिल, छूटा आसमाँ,

साथ हैं फिर भी साथ नहीं हम,

किस मोड़ पे आ गए हम यहाँ।

अब कर दें हम एक दूजे को रिहा ,

न कुछ रह गया हमारे दरमियाँ,

जो था अपना, वो हो गया फ़ना,

क्या यहीं ख़त्म हुई हमारी दास्ताँ?

अब कर दें हम एक-दूजे को रिहा,

या ढूँढ़ लें फिर कोई रास्ता?

कुछ तो बाकी है इन साँसों में,

कुछ तो बाकी है-

हमारे दरमियाँ …..

हमारे दरमियाँ …..

अंतरा 1

न अपनी रही वो ज़मीं,

न अपना रहा आसमाँ,

तेरे पास होकर भी जाने क्यों,

तन्हा है मेरा जहाँ।

आँखों में ठहरी बारिशें,

होंठों पे ठहरी दास्ताँ,

कहना बहुत कुछ था तुमसे मगर,

चुप रह गई मेरी ज़ुबाँ।

रूठे हैं लफ़्ज़, छायी ख़ामोशियाँ,

दिल में दबी हैं सिसकियाँ,

साथ रहकर भी बढ़ती गईं,

हम दोनों के बीच ये दूरियाँ।

अब कर दें हम एक दूजे को रिहा ,

न कुछ रह गया हमारे दरमियाँ,

या फिर से माँगें वही एक दुआ-

लौट आए वो पहला-सा प्यार,

जिसमें बसा था अपना आसमाँ।

हमारे दरमियाँ...

अंतरा 2

रास्ते अलग हैं , मंज़िलें अलग,

फिर भी यादों का है एक जहाँ,

तुम्हें दे दूँ तुम्हारी ज़मीं,

मुझे दे दो मेरा आसमाँ।

न कोई शिकवा, न कोई गिला,

बस दिल में रहे एक सिलसिला,

तुम जहाँ रहो, ख़ुश रहो सदा,

मेरी दुआओं में रहो तुम सदा।

अब कर दें हम एक-दूजे को रिहा,

न कुछ रह गया हमारे दरमियाँ।

शायद किसी मोड़ पर फिर कभी,

मिल जाए कोई भूला कारवाँ,

शायद फिर लौटे वो गुज़रा समाँ,

शायद फिर मुस्कुराए ये दिल यहाँ।

कर दें हम एक-दूजे को रिहा,

या दिल को दें फिर कोई वास्ता,

क्यों बार-बार ये दिल पूछता है-

क्या अब भी कुछ है-

हमारे दरमियाँ ?

मुखड़ा 2

धड़कनें कहती हैं बार-बार,

शायद अभी बाकी है प्यार,

टूटे हुए दिल के किसी कोने में,

अब भी है तेरा इंतज़ार।

शायद कल फिर आए बहार,

शायद दिल को मिले नया करार,

शायद लौट आए वो भूला इकरार,

शायद मिट जाए ये सारा गुबार।

न अपनी रही वो ज़मीं,

न अपना रहा आसमाँ,

फिर भी तेरा नाम क्यों रहता है,

मेरी हर एक दुआ में यहाँ?

कैसे कर दूँ तुझे मैं रिहा,

जब तू ही है मेरी हर दुआ,

कुछ तो बाकी है

हमारे दरमियाँ….

कुछ तो बाकी है

हमारे दरमियाँ….

शायद प्यार अभी ज़िंदा है,

शायद दिल को है ये गुमाँ,

हमारे दरमियाँ….

हमारे दरमियाँ….

______________________________________________________________________

About the Competition

The Poetry and Creative Writing Competition 2026 by Hashtag Kalakar is a prestigious platform celebrating diverse voices in literature and the arts. Participants from around the globe share their creative works, exploring themes that resonate with audiences worldwide. This competition fosters a community of writers and poets, encouraging the exchange of ideas and the celebration of artistic expression. It is a testament to the power of words to inspire, connect, and transform.

We extend our heartfelt thanks to Shweta Gupta for her evocative contribution, "दरमियाँ," to the Poetry and Creative Writing Competition 2026. Her lyrical exploration of love and separation enriches the tapestry of creative expression celebrated in this event. We look forward to witnessing her continued artistic journey and the stories she will share.

About Hashtag Kalakar

Hashtag Kalakar is a creative platform dedicated to providing artists, writers, singers and other creative talents with opportunities to showcase their work and reach wider audiences through competitions, features and creative initiatives.

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page