तूफ़ान आने वाला है।
By Raj
सर्द सा लगा कुछ चेहरे पे, मौसम अब बदलने वाला है।
फिर आस्मां में वही ठंडापन होगा, वही ठंडा चाँद निकलने वाला है।
नई ऑस होगी अब, आग उगलता तारा आराम करने वाला है।
मखमली अहसास जागेंगे, सर्द मौसम आने वाला है।
मैं महसूस कर रहा हूँ, बदलते इस वक़्त को।
कोई कहीं जनम लेगा नया, कोई अब आखरी वक़्त देखने वाला है।
घूम रहा है पहिया हौले से, सिरहन दौड़ पड़ी है जिस्म में,
फिर से वही रातें आएगी, फिर से कोई याद आने वाला है।
'दिल' में दफ्न थे धडकनों के राज़, ये मौसम अब फिर से उन्हें खोदने वाला है।
सख्ती रखनी पड़ेगी मुझे फिर से कोई बहुत ज़ोरों से याद आने वाला है ।
इस मौसम का आशिक हूँ ,सच कहता हूँ मैं, झूठ कहता हूँ के सच कहता हूँ मैं,
वही ठंडी रातें आएगी ,ख़ामोशी लिए। मुहं बंद किये कोई बहुत शोर करने वाला है।
इन ठन्डे अहसासों का तजुर्बा है मुझे, इनमे छिपा पुराना कोई अंगारा है ।
चल दिया है किसी कोने से वो अब, जल्द ही ये मौसम बदलने वाला है।
फिर एक शाम होगी शाम फिर रात होगी।
रातों में वो उनकी याद होगी। कभी चाय होगी तो कभी प्याले में शराब होगी।
जुबां पे कोई गीत होगा। और 'दिल' में वही छाप होगी।
कमर कस ली गयी है, तूफ़ान आने वाला है।
ये सर्द अहसास मुझमे आग लगाने वाला है।
By Raj

Comments