top of page

तू कहे तो

May 6, 2023
1 min read

Updated: Jun 2, 2023

By Ankita Garg



दिन को रात को कहूँगा अगर तू कहे तो,

अपनी अक्ल का इस्तमाल नहीं करूँगा अगर तू कहे तो,

तुझसे बे- इन्तेहाँ मोहब्बत करते रहूँगा अगर तू कहे तो,

पानी को खाना और खाने को पानी कहूँगा अगर तू कहे तो,

किसी से कभी बात नहीं करूँगा अगर तू कहे तो,

अपने दोस्त यार परिवार सब छोड़ दूंगा अगर तू कहे तो,



सारी दुनिया से तेरे लिए लड़ जाऊँगा अगर तू कहे तो,

तेरे प्यार में मर-मिट जाऊँगा अगर तू कहे तो,

तेरे दोस्तों को दोस्त कहूँगा, तेरे परिवार को अपना कहूँगा, तेरे भाई को भाई और तेरी बहन को बहन कहूँगा, तेरे हर काम में तेरा साथ निभाऊँगा, तेरी गली को मैं अपनी गली बताऊँगा, तेरा हर नखरे को मैं हंस कर सेह जाऊँगा,

पर एक सवाल मेरे ज़हन में आया है पुछु अगर तू कहे तो,

मैं तो सब कर जाऊँगा अगर तू कहे तो, क्या तू मेरे साथ चलेगा सब पीछे छोड़ अगर मैं कहूँ तो...??


By Ankita Garg




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page