तुम्हारा हाथ
Updated: Dec 1, 2022
By Suman
सोचो वो सब बातें
जो मुझे कहनी हो तुमसे,
और मैं कह दूं किसी और से।
रोकना चाहूं तुम्हे और हाथ पकडूं किसी और का,
भूलना चाहूं तुम्हे और देखूं किसी और तस्वीर को,
हर रास्ता तुम्हारे साथ चल चुकी होऊं
और हर विपरीत राह चुनुं तुम्हारा हाथ छुड़ाने के लिए ,
कहो, कर लूं मैं ऐसा?
By Suman

Comments