तस्वीर
Updated: Jun 1, 2023
By Shailza Yadav
आज मैं घर गई
दीवार पर आपकी तस्वीर देखी
यूं लगा आप बोल पड़ेंगे
हजारों सवाल पूछ पड़ेंगे
थोड़ा डातेगे
थोड़ा समझाएं
फिर प्यार से पास बुलाएंगे
क्या चाहिए यह पूछ कर मनाएंगे
फिर अचानक से कुछ देकर हसाएंगे
लेकिन….. लेकिन…..
यह सब सपना था
देख कर आंख भर गई
और फिर से जिंदगी सूनी सी हो गई।।।।
By Shailza Yadav

Comments