ठुमक ठुमक बचपन तेरा
By Vandna Sonu
तेरी आँखों की चमक..तेरे हथ्थू छोटे छोटे..
तेरे छोटे छोटे पैयाँ से ठुमक ठुमक जब तू चलता..
तेरी प्यारी सी मुस्कान,खिलखिलाती हँसीं..तेरे पहले बोल..
सब याद है हमें..
सारी ही मधुर यादें हैं..
तेरे छोटे से पैंयाँ बडे हो गये अब..
मेरे साथ अब वो चलते हैं
हाथ छोटे से मैं थामा करती थी..
वो हाथ मुझे अब थामा करते हैं..
ऊँगली पकड अब मेरी,मुझे चलाया करते हैं
तू हँसता रह,सदा मुस्कुराए..
एक दिन ऊँचा तू इतना पहुँचे
देखें तुझे सब आदर से..दुआ के लिए हाथ उठ जाएँ।
By Vandna Sonu

Comments