जीना सीख लिए
Updated: Dec 3, 2022
By Dr poonam
हम तड़पते रहे उनकी याद में तब कदर न थी उनको।
आज जब जीना सीख लिए उनके बिना,तो फिर तड़पाने आए हैं।
जब रोते थे कि एक पल ही सही बात कर लो हमसे।
तब बात न करने के उनके पास दस बहाने आए हैं।
कितना कहा की नहीं रहा जाता,तुम्हारे बिना मत जाओ हमें छोड़कर।
आज जब समझा लिया खुद को,तो कैसे जी पास रहे हो ,मेरे
बिना ये जताने आए हैं।
हर बार की तरह नहीं पिघलेंगे हम नहीं मनाएंगे मिन्नते की साथ दो हमारा।
चाहे कितना भी जतन करो, कितना भी पुकारो हमें ।
अब उतर चुके हो इस दिल से अब पहले जैसी बात नहीं ।
कितना खुद को सताया है तुम्हारे लिए।
अब क्या वापस सताने आए है ?
By Dr poonam

Comments