जीना सिखो
By Poonam Subhash Jadhav.
होती है परेशानियाँ जिंदगी में,
उनसे लड़कर जीना सिखो,
मरना तो एक दिन है सबको,
क्यो बिती बातों को याद करे,
जो हमारी कभी थी ही नही,
आज मे रहना वो खुशियाँ देती है आपको,
हो कुछ बात जो सता रही हो आपको,
अपनों को जरुर बताना,
क्यो जीए घुटकर जरा उनको भी सताना,
खुशी होती है किमती आपकी,
होते है कुछ लोग जिंदगी में ऐसे,
खोना मत उन्हे कभी,
आप जान होते हो उनकी,
थक जाओगे जब जिंदगी से,
तब ये बात खुद से कँहना,
हम तो लंबे रेस के घोडे है,
अभी बहुत है जीना,
कायर होते है जो खुदकी जान लेते है,
बिच में ही सबको अकेला छोड़ जाते है,
मर जाओगे तुम ना जिंदगी ,
ना लोग वापस मिलते है ,
पर जरा जी कर देखो,
ये जिंदगी जीने के मौके हजार देती है...
By Poonam Subhash Jadhav.

Comments