जीत कर ना हार तू
Updated: Sep 16, 2025
By Yakshita Gawan
जीत कर ना हार तू
जीत के ना हार तू
कुछ कर ऐसा कमाल तू
जिस राह पर हो ठोंकरे
हिम्मत के साथ संभाल तू
अपने घमंड को निकाल तू
दुश्मनों का काल तू
जिंदगी है ये मशाल सी
एक फूंक में भुजा दे तू
आलस से न हार तू
उस पर कर परहार तू
काम से न दूर भाग
अगर है तुझमें कुछ करने की आग
तलवार की तेज धार तू
हर शक्श का कर उद्धार तू
रुकना जिंदगी ना नाम नही
इसलिए उससे कभी न हार तू
By Yakshita Gawan

Comments