जिंदगी हैरान करती है
By Vandita Kumari
ज़िन्दगी हैरान करती है
कभी कभी परेशान करती है
हर रोज़ एक नई कहानी
देखो हमारा इंतजार करती है
ज़िन्दगी हैरान करती है
बारिश की पहली फुहार सी
सर्दी के धूप जैसे खास सी
गर्मियों में पेड़ों के छांव सी
तो कभी वसंत जैसे दिलबाग सी
बदलते मौसम से आगाह करती है
ज़िन्दगी हैरान करती है
हर दिन नए इम्तिहान लेती है
सुख दुख के पल समान देती है
हमारे कर्मों का हिसाब देती है
कभी दिल तोड़ती है तो कभी
प्यार बेशुमार देती है।।
ज़िन्दगी हैरान करती है
कभी कभी परेशान करती है। ।
By Vandita Kumari

Comments