जिंदगी हमें कितना कुछ सिखाती है
By Vivek Chandel
जिंदगी हमें कितना कुछ सिखाती है
हर पल एक आईने की तरह
सब कुछ साफ दिखाती है
हम ही हैं वो पागल
जो इससे दूर भागते हैं
झूठ को कहकर बदल
उसमें सच्चाई छुपाते हैं
प्यार चारों तरफ है
फिर भी हम नफरत देखते हैं
सागर में रत्न कई हैं
फिर भी हम मोती ढूंढते हैं ।
By Vivek Chandel

Comments