जिंदगी क्या है
By Vipul Jain
कहने को रथ है ज़िन्दगी,
चलते जाओ पथ है जिन्दगी,
बिना अर्थ व्यर्थ है जिन्दगी,
और अनर्थ से अच्छा अर्थ हैं जिन्दगी ।
सोचो तो जबरदस्त हैं जिन्दगी,
पर थोड़ा सोच संभल कर चलना बड़ी ही सख्त हैं जिन्दगी !!
सुनने में बड़ी शोर है जिंदगी ,
दिखने में सुंदर मोर है जिंदगी ,
बिना मुस्कान ठोर है जिंदगी ,
और मुस्कान के साथ जोर है जिंदगी ।
देखो तो रंगो की डोर है ज़िंदगी ,
पर थोड़ा अच्छे से देखना बड़ी ही कठोर है जिंदगी ।
By Vipul Jain

Comments