जिंदगी और चाय
By Dr Meenakshi Saini
ज़िन्दगी भी होती है
बिल्कुल एक चाय सी
बहुत कुछ मिलकर
आता है स्वाद इसका
चीनी जैसे होते हैं
सब मीठे से अनुभव
बुरे पल भी हैं जैसे
चायपत्ती की कड़वाहट
अदरक, सौंफ, इलायची
होते हैं सब लोग
स्वाद अपना अपना
इस चाय को हैं देते
जलती है उबलती है
ये ज़िन्दगी की चाय
पर आखिर में स्वाद
बहुत ही ये देती
पानी से चाय तक का सफर
होता है बहुत कठिन
पर यही अनुभव
बहुत परिपक्वता और
सहनशीलता हमें देता
इतनी मुश्किलों के बाद
जो तैयार है ये होती
तो लेते रहिए जनाब
स्वाद आप इस चाय का
बहुत ही स्वादिष्ट सी
ज़िन्दगी की इस चाय का।।
By Dr Meenakshi Saini

Comments