जिंदगी
Updated: Jun 10, 2023
By Shweta
कुछ खुशी के पल और कुछ किस्से होंगे गम के
की यूँही नहीं बना करती कहानियाँ इतनी खूबसूरत इस जिंदगी की
कुछ पन्ने तो इसमें जरूर भी होंगे बेमन के,
कभी दोस्तों से मिलेंगी सारी खुशियाँ
और कभी धोके भी मिलेंगे उनसे
तू चाह कर भी किसी को रोक नहीं पायेगा
और कोई यूँही आ जायेगा तेरा सहारा बन के
बचपन में चाह थी बड़े होने की
पर अब जो बड़े हुए तो समझ आया
की वो भी क्या दिन थे बचपन के |
By Shweta

Comments