ज़िन्दगी से सवाल मत कर
By Anju Kapoor
ज़िन्दगी से सवाल मत कर
उसे बहने दे ।
ज़िन्दगी से सवाल मत कर
उसे चलने दे ।
खिवैया मत बन
बस सवार बन ।
ज़िन्दगी से सवाल मत कर
उसे होने दे ।
लम्हों को पकड़ मत
यादों को जकड़ मत ।
ज़िन्दगी से सवाल मत कर
उसे बहने दे ।
बीच रस्ते में रुक कर
हर मोड़ पर मुड़ कर ।
ज़िन्दगी से सवाल मत कर
उसे होने दे ।
गुज़रे लम्हों को थाम कर
वक्त बरबाद मत कर
ज़िन्दगी से सवाल मत कर
उसे चलने दे ।
यादों के दरिया को पार कर
सूरज के आने का इंतज़ार कर ।
ज़िन्दगी से सवाल मत कर
उसे होने दे ।
ज़िन्दगी से सवाल मत कर
उसे चलने दे ।
तू ख़ुद जवाब बन
और सागर पार कर ॥
By Anju Kapoor

Comments