ज़िंदगी एक सफर है
Updated: Sep 16, 2025
By Anita Singh
ज़िंदगी के सफर में !! हमेशा कम सामान रखना, घर छोटा हो या बड़ा, एक छोटा सा रोशन दान रखना। कभी अंधेरा जो बढ़ जायेगा तो, किरने रोशनी दिखाएंगी, कभी अकेलेपन से घबरा जाओगे तो, हवाएं बुलायेगीं, भीड़ मत रखना लोगों की,बस कुछ लोगों से पहचान रखना, घर छोटा हो या बड़ा, एक छोटा सा रोशन दान रखना। ज़िंदगी एक सफर है !! तुमसे मिलेंगे मुसाफिर कई, कुछ अपनेपन से जीतेंगे तुम्हें !! और फिर दर्द देंगे कई, कुछ को माफ़ कर देना, और किसी का मान रखना, ज़िंदगी के सफ़र में हमेशा, कम सामान रखना। दिल पर बोझ मत रखना, किसी की बातों का, चैन और सुकून ले लेता है, दिन और रातों का, किसी का दिल ना दुखे इस बात का तुम ध्यान रखना, घर छोटा हो या बड़ा, एक छोटा सा रोशन दान रखना।
By Anita Singh

Comments