top of page

"चेहरे"

Updated: Aug 30

By Sonakshi Deora


हां ,मैंने चेहरे को बदलते देखा है| वक्त के साथ करवट बदलते देखा है| हां मैंने चेहरे को बदलते देखा है| इंसान वही जो वक्त के साथ संभल जाए देख चेहरों की असलियत थोड़ा ठहर जाए| सच्चाई कबूल कर खूबसूरती से रिश्तों को निभा पाए| हां ,मैंने चेहरे को बदलते देखा है| वक्त के साथ करवट बदलते देखा है| हां मैंने चेहरे को बदलते देखा है


हर चेहरा कुछ सीखना है| समय का अद्भुत चक्र दिखलाता है |भेद पाए जो उस समय चक्र को रिश्तो की जंग जीत जाता है| वही इस संसार में टिक पाता है |हर चेहरे का सत्य अलग हर चेहरे की कहानी अलग हर चेहरे पर नकाब है| अब हर नकाब बेनकाब है| जी हां ,हुजूर मैंने चेहरे को बदलते देखा है| समय के साथ करवट पलटते देखा है |हां ,मैंने चेहरे को बदलते देखा है|


वक्त सब सीखलाता है| चेहरों की असलियत दिखलाता है |पहर दर पहर नकाब हटता जाता है| हकीकत चेहरे की बयान कर पता है| सुन चेहरों की हकीकत जो रुके नहीं बह जाए |वही अपनी नैया पार लगा पता है |हुजूर ये चेहरे हैं कभी घमंड ना करना इन पर मतलब व जरूरत के हिसाब से बदल जाते हैं |पहन मुखौटे इस संसार में रह पाते हैं |हां ,मैंने चेहरे को बदलते देखा है| वक्त के साथ करवट बदलते देखा है|हां ,मैंने चेहरे को बदलते देखा है

बुरे वक्त में काम ना आते हैं |गिरे को और गिराते हैं |सहारे की बजाय धक्का दे जाते हैं |वक्त अच्छा हो तो साथ निभाते हैं |नहीं तो पीठ दिखाते हैं| यह चेहरे हैं हुजूर बदल जाते हैं |हां ,मैंने चेहरे को बदलते देखा है |वक्त के साथ करवट बदलते देखा ह! हां ,मैंने चेहरे को बदलते देखा है


By Sonakshi Deora





Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant  The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones    I label it as gluttony for you  Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page