चेहरा
By Deeksha Chugh Bagla
तेरा चेहरा मेरा चेहरा
हर चेहरे के ऊपर चेहरा ।
जिस चेहरे से बात करो हो
उसके पीछे बस्ता चेहरा ।
चेहरे के कई रंग निराले
रंगीन, श्वेत और कुछ काले ।
फर्क ना जानो कोई इनमें
जान सको तो उनका चेहरा ।
जो उतरे ये झूठा चेहरा
पाओगे एक सच्चा चेहरा ।
सच की ही जो बात करे वो
उस जैसा ना कोई चेहरा।
By Deeksha Chugh Bagla

Comments