top of page

चुप रहना एक गेहना है

Mar 24, 2023
1 min read

By Pranjal Babel


बस इतना ही कहना है ,चुप रहना एक गेहना है|

पर दिल को भी खाली करते रहना है

बातों बातों में जाना है , कुछ खो कर कुछ पाना है|

यही जिंदगी का अफ़साना है, उससे ही गुज़रते जाना है |

हमें खुद की खोज में कहीं दूर जाना है, अपनी आँखों से दिल को राहत दिला , खुद को खुद का सबसे ख़ास बनाना है |

बस ध्यान रखते हुए इस बात का कि गुस्से में कभी किसी को हाल-ऐ- दिल नहीं सुनाना है , नहीं तो फिर उसके लिए भी पछताना है |

अपनी अहमियत किसी को जतानी पड़े ,तो समझ जाना है कि उसका आपके पास होने का नहीं कोई ठीकाना है|



मौका मिलते ही अपना हाल – ऐ – दिल चंदा को सुनाना है |

ना मिले तो चुप रह कर बस दिल में छुपाते जाना है , नहीं तो अपनी किताबो में लिख कर दिल को खाली करते जाना है|

बस इतना ही कहना है , चुप रहना एक गेहना है,

पर दिल को भी खाली करते रहना है|

मानसिक तनाव से खुद को बचाना है ,

इस आधुनिकता के दोर में खुद को नहीं घुमाना है ,

मुस्कुराते हुए सब पार कर जाना है ,

इस ज़माने के दीवाने नहीं बनना , बल्कि इस ज़माने को अपना दीवाना बनाना है |

चुप रहना एक गेहना है , बस इतना ही कहना है|


By Pranjal Babel




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page