top of page

चुप-चाप रहते हो

May 9, 2023
1 min read

By Abhishek Tyagi


पुराने संदूक में छिपे ख़त रखे हों जैसे

ख़ामोशी के साये में अनकहे अलफ़ाज़ रखते हो

ज़िन्दगी के इम्तेहान में आये हर सवाल का

होटों में दबाये कई जवाब रखते हो I


जरूरत अनुसार बोलते हो, समझदार लगते हो….





दुनियाँ से रहती हैं शिकायतें बेशुमार मगर

खामोश ही दूजे को शर्मसार करते हो

रिश्तों की साख बेआबरू न हो पाए

नुख्सों1 को पहनाये नक़ाब रखते हो I


जरूरत अनुसार बोलते हो, समझदार लगते हो….


रहते हो गुमसुम, कहीं ख़्वार2 तो नहीं भीतर?

अक्स3 में ओढ़े कुछ, अधूरे अपने सवाल रखते हो

रूखे संवाद से न जीता है दिल कोई किसी का

लगता है बरदाश्त करने का मिजाज रखते हो I


जरूरत अनुसार बोलते हो, समझदार लगते हो….

--------------------------------------------------

1. कमियां 2. अपमानित 3. परछाई



By Abhishek Tyagi









Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page