चित्रकार
By Bindu Kumari
कुछ बनाता कुछ मिटाता,
रोज़ रहता है कुछ न कुछ करता ।
कहानी है एक चित्रकार की ----2
है उसे सबका अता पता,
पर खुद का उसे समझ नहीं आता।
कहानी है एक चित्रकार की ----- 2
खुश रहने की वजह है ये उसकी,
और इससे जुदा रह न पाता ।
कहानी है एक चित्रकार की-----2
बनाता है वो तरह - तरह के चित्र,
पर अपने खुशियों का चित्र बना नहीं पाता।
कहानी है एक चित्रकार की ----2
By Bindu Kumari

Comments