top of page

चिट्ठी

May 13, 2023
1 min read

By Komal Khare


इक अर्शे बाद उनको हमारी याद आयी है, सफेद रंग की एक चिठी किसी दोस्त से भिजवाई है, पैगाम था के भूल जाना मुझे अब नहीं मिल पायंगे खुश रहना जहाँ भी रहो और मुबारक हो तुमको आज तुम्हारी सगाई है.. गर जो याद आ जाये हम कभी गलती से तो इस पते पर आ जाना, कुछ चिट्ठियां मैंने अपनी कब्र में भी चुनवाई है...

पते के हिसाब से मैं पहुँची एक कबीरस्तान में हाँ टूट के मैं रोयीं हूँ उसके निशान पे वो जिसके लिए माँ बाप का घर छोड़ के आयीं अपनी सगाई बीच में ही तोड़ के आयी उसकी सांसें तो अब टूट चुकी थी ये कायनात मुझसे रुठ चुकी थी बादल भी उस दिन मेरे साथ रोया था पहली बार की तरह इस बार भी उसने हमें जमकर भिगोया था... उसके बिना तो ये जिंदगी अब बेमानी थी देखा तो उसकी कब्र के बगल एक ओर कब्र की जगह खाली थी शायद यही एक पहेली मुझे सुलझानी थी पुरानी आदत थी उसकी जहाँ भी जाता था अपने बगल मेरी जगह रोक लेता था और मुझे बुलाने से पहले हर जगह वो खुद जा कर अच्छे से टटोल लेता था हाँ इश्क की शायद ये आखरी लडाई थी रोक ली मैंने फिर अपनी भी साँसें उसके बगल में सोना ही तो मेरी आखिरी ख्वाहिश थी..


By Komal Khare




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page