top of page

चाबी भरा रोबोट

May 12, 2023
1 min read

By Nipun Vinayak


और ये वीरानियाँ अंदर की जैसे अपने अंदर ख़ुद की लाश जो सब वो करती है जो उसे सिखाया गया है जो उस ने सीखा है जिस को देख कर लोगों ने तालियाँ बजाई


वो जीती नहीं महसूस नहीं करती प्यार नहीं करती प्यार नहीं समझती फ़र्ज़ समझती है


ठहरो वो लाश नहीं ध्यान से देखो चाबी भरा रोबोट है जिसे पता है क्या सही है क्या ग़लत




और वो निरंतर और सही और सही करता है Zero defect और six sigma की ओर बढ़ता है Planning करता है


वो करता है जो जानवर नहीं कर सकते वो भूलता है जो जानवर करते हैं

सही और ग़लत की सामाजिक परिभाषाएँ मानता है


और दम तोड़ देता है ये समझने से पहले की सही ग़लत के मायने बेमाने थे की आदमी जानवर का फ़र्क़ बेमाना था



By Nipun Vinayak




Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page