चलो हम भी बदल जाते हैं
By Poonam Saroj
चलो हम भी बदल जाते हैं
तस्वीरें बदल जाती हैं तकदीरें बदल जाती हैं
कुछ वक़्त के बाद तो हाथों में,
लकीरें भी बदल जाती हैं।
कुछ बन जाती हैं तो कुछ मिट जाती हैं।।
मौसम बदल जाते हैं बरसातें बदल जाती हैं
जिंदगी इतनी लंबी है कि चलते चलते,
राहों में साथ बदल जाते हैं।
कुछ संग हो जाते हैं तो कुछ पिछे छूट जाते हैं।।
काग़ज़ बदल जाते हैं कलम बदल जाती हैं
कुछ पाने की चाह में कोशिशें भी बदल जाती हैं।
कभी किताब बदल जाती हैं तो,
कभी पुस्तकालय बदल जाते हैं।।
चलो तो फिर इस बार कुछ तुम बदल जाओ
तो कुछ हम भी बदल जाते हैं।।
By Poonam Saroj

Comments