top of page

चलते चल तू आगे

Mar 12, 2023
1 min read

By Siddharth Janartha


दुनिया में आकर चैन नहीं है

इस दिन की कोई रैन नहीं है

मेहनत तो करनी पड़ती है

हरदम यूं सांसें लड़ती हैं

जितना करो है काम उतना

है क्या किसी में दम इतना

जो तेज़ वक्त से भागे

लेकिन जो भी हो

चलते चल तू आगे


कभी धूप है कभी है छांव

छाले पड़ गए दुखते पांव

आग का दरिया समझो जग को

लेकिन मैं कहता हूं सबको

रुकना मत के चलते जाना

बात बात भी दिल को दुखाना

ऐसे में ये मन ना लागे

लेकिन जो भी हो

चलते चल तू आगे



सफर तो है दुनिया में एक

मंजिल एक तो राह अनेक

साहस रखना पड़ता है हां

मंजिल तभी मिलेगी यहां

वह पाए जो जाए

या जो जागे सो पाए

या सो पाए जो जागे

मैं कहता हूं तुझसे

चलते चल तू आगे



By Siddharth Janartha



Recent Posts

See All
Mirrored Truth

By Rufaida Manzoor I stood beside the silent lake, With eyes that felt no urge to break. My hair fell low in shadows deep, The waters...

 
 
 
My Antidote

By Anveeksha Reddy You fill my books with your ink, seeping into the pages bright and brilliant The words etched into the cracks of it,...

 
 
 
Avarice

By Anveeksha Reddy You tear my skin and pick on my bones I label it as gluttony for you Churning and shattering the remains of my...

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page