गहरा राज़
Updated: Dec 3, 2022
By Dr Poonam
कोई पूछे मेरे बारे में तो जरूर बताना तुम
मैं कोई गहरा राज़ नहीं, मुझे किसी से न छिपाना तुम
मुझे डर नहीं मेरी रूसव़ाई का।
जब नाम तुमसे जुड़ेगा मेरा मैं खुद ही संवर जाऊंगी।
तुम जब बुलाओगे मुझे ,मैं दौड़ी चली आऊंगी।
बस ऐसे ही प्यार से बुलाना तुम।
जब मेरे बारे में बताना तो ये खुशी जरूर लाना तुम।
मैं कोई गहरा राज़ नहीं, मुझे किसी से न छिपाना तुम।
By Dr Poonam

Comments